फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो कॉलेजों के 55 प्रतिभागियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Tue, 13 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण ​शिविर के समापन समारोह के बाद मुख्यति​थि के साथप
विज्ञापन
डलहौजी (चबा)। युवा आवास डलहौजी में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान डिग्री कॉलेज चंबा और चुवाड़ी से कुल 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों को सात दिन तक प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, आग बुझाने की विधियां, आपदा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखने, संचार व्यवस्था समेत आपदा प्रबंधन के अन्य गुर सिखाए।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवा आपदा मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम, आपदा प्रबंधन और भविष्य में आपदा मित्रों की भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीडीएमए चंबा से सुमित गुप्ता और युवा हॉस्टल डलहौजी के मैनेजर देवेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रशिक्षण को युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
समापन समारोह में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र चंबा से भार्गव ने प्रतिभागियों के साथ आपदा के दौरान तकनीकी प्रक्रियाओं और ग्राउंड लेवल रिस्पॉन्स सिस्टम की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें