फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 54 सरकारी स्कूलों को मिले जेबीटी शिक्षक, नियुक्ति आदेश जारी

Thu, 12 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद प्राथमिक स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति पत्र, संबंधित शिक्षा खंड के बीईईओ के पास देनी होगी ज्वाइनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम उठाया है। जिला चंबा के 54 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्तियां होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। विभाग ने सभी चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, सभी नव नियुक्त जेबीटी अध्यापकों को अपने आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के बाद संबंधित शिक्षा खंड के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) के पास ज्वाइनिंग देनी होगी। इसके बाद उन्हें आवंटित स्कूलों में सेवाएं देने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नियुक्ति आदेशों में सौरभ ठाकुर को शिक्षा खंड डुमेला, वरुण कुमार को मौझी, युवराज सिंह को साहलुई प्रथम, सचिन शर्मा को कसर, नरेंद्र ठाकुर को लंगेरा, हार्दिक दीप सिंह को चंडेरू, पवन कुमार को अलहमी, नीरजला देवी को नरोही, आशीष कुमार को भरदोई, चंदन शर्मा को मैंगल, अंकिता ठाकुर को पुकरू, शीतल शर्मा को ददरियाडू, अभिषेक को चक्की और अदिति शर्मा को डुगरेणू स्कूल में तैनाती दी गई है। इसके अलावा जमना देवी को नैनी, प्रियांशु ठाकुर को फनार, हरीश कुमार को थांदल, आशुतोष शर्मा को चुवाड़ी, गोबिंद्रा नेगी को कुथेड़, मयंक जायसवाल को भामल, दीक्षा ठाकुर को शुहगालू, अरुण शर्मा को करटोट और अविनाश ठाकुर को भियोटी स्कूल आवंटित किया गया है। अन्य चयनित अध्यापकों को भी जिले के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मनोहर लाल ने बताया कि जेबीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी चयनित अध्यापक विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर संबंधित शिक्षा खंड के बीईईओ के पास अपनी ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें