फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने छह स्कूलों में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के निजी स्कूलों में व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शिक्षा विभाग की गठित की गई इंस्पेक्शन विंग ने छह स्कूलों में दबिश दी। इंस्पेक्शन विंग ने इस दौरान स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर, ट्रांसपोटेशन और यूनिफार्म के बारे में भी गहनता से तफ्तीश की। इंस्पेक्शन विंग से निजी स्कूलों में दी जाने वाली दबिश ने नियमों को धता दिखाने वाले निजी स्कूलों के कान खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों से फीस संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में दबिश देने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जो स्कूलों में लगातार दबिश दे रही है। बुधवार डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन राजेश कौशल की अगुवाई में टीम ने शिवालिक पब्लिक स्कूल समोट, भारतीय पब्लिक स्कूल समोट, ऐंजल पब्लिक स्कूल चुवाड़ी, कैंट बोर्ड हाई स्कूल बकलोह में औचक निरीक्षण के दौरान पहुंचें। इंस्पेक्शन विंग की अगुवाई कर रहे राजेश कौशल और उनकी टीम ने स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर, ट्रांसपोटेशन और यूनिफार्म समेत अन्य व्यवस्थाओं को जांच कर रिपोर्ट तैयार की।

इसके अलावा इंस्पेक्शन विंग की दूसरी टीम ने हिम लैंड पब्लिक स्कूल धुलाड़ा, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिहुंता में दबिश दी। हालांकि, औचक निरीक्षण के दौरान निजी स्कूलों में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं मिली है। बता दें कि विभाग ने 22 अप्रैल को निरीक्षण की रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से की जाएगी। गौरतलब है कि जिला में कुंछ निजी स्कूलों ने लूट मचाई है। इसके चलते अभिभावकों में काफी रोष है। निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए शिक्षा विभाग की टीमें निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें