फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुहाला में दुकान में फटा सिलिंडर, छत उड़ी

विज्ञापन
तीसा की पंचायत बंतर में फटा सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बड़ंतर के गांव तुहाला स्थित दुकान में रखा गैस सिलिंडर फट गया। यह हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था। सिलिंडर फटते ही दुकान और स्टोर में रखा सारा सामान तहस-नहस हो गया। साथ ही धमाके के साथ दुकान की छत भी उड़ गई। गनीमत यह रही कि हादसा तड़के सुबह हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने सूचना मिलते ही मौके पर पटवारी को नुकसान का आकलन करने के लिए भेज दिया है। नुकसान का आकलन करने के बाद प्रभावित दुकानदार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। वहीं, सिलिंडर फटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन इसकी छानबीन कर रहा है। गांव में सिलिंडर फटने की घटना शुक्रवार को तीसा क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हेम राज पुत्र अमर सिंह गांव चुंडी में परिवार सहित रहता है और अपनी आजीविका के लिए तुहाला गांव में दुकान (ढाबा और अन्य सामान) चलाता है। वीरवार रात को रोज की तरह वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया लेकिन जब वह सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान के शट्टर फटे हुए पाए गए। साथ ही दुकान में रखा सामान भी नष्ट हो गया था। हेम राज ने बताया कि दुकान के साथ एक कमरा था, जिसे वह स्टोर के तौर पर इस्तेमाल करता था। सिलिंडर फटने से इसकी भी छत उड़ गई है। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान भीलो राम समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। प्रधान ने इसके बारे में एसडीएम तीसा को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नुकसान की रिपोर्ट तैयार करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि सिलिंडर फटने से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। साथ ही सिलिंडर फटने के कारणों की भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि नुकसान के आधार पर प्रभावित को मुआवजा प्रदान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें