फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशकालीन जलवाहक संघ के प्रदेशाध्यक्ष आज त्यागेंगे अन्न-जल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। अंशकालीन जलवाहक संघ के प्रदेशाध्यक्ष गजिंद्र कुमार सोमवार से अन्न-जल त्याग देंगे। राप्रापा तरैणा में वह स्कूल में अपनी नियमित ड्यूटी देंगे परंतु ड्यूटी देने के बाद घर नहीं जाएंगे। स्कूल परिसर में रात को भी आमरण अनशन जारी रखेंगे। मांग पूरी नहीं होने तक किसी प्रकार का अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष गजिंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी विभागों में 15 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने वाले जलवाहकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उनके लिए आठवीं पास की नई शर्त लगा दी गई है। इसके चलते 14 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अंशकालीन जलवाहक अपने नियमितीकरण को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंबा जिला में 250 जलवाहक 14 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। सरकारी निर्देशानुसार जब तक उन्हें नियमित नहीं किया जाता, तक तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। सरकार व विभाग को संघ कई बार लिखित रूप से अवगत करवा चुका है। परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर सभी जलवाहकों में रोष है। आमरण अनशन शुरू करने से पूर्व जिला अशंकालीन जलवाहक संघ उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपेगा। आमरण अनशन के किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर डोलमा देवी, बलवान नेगी, चेत राम, नील चंद, परम जीत सिंह, कांता देवी, संजीव कुमार व जय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें