फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 51 हजार लोगों को किया साक्षर

Tue, 27 Dec 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
बैठक करते पंचायत प्रेरक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा में साक्षर भारत के समतुल्यता कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें लगभग एक सौ प्रेरकों सहित साक्षरता कर्मियों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक संजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन


राज्य संसाधन केंद्र शिमला के सह-समन्वयक, प्रशिक्षक प्रदीप ठाकुर ने स्रोत व्यक्तियों, साक्षरता समिति के संयोजकों तथा समस्त प्रेरकों का स्वगत किया। राज्य संसाधन केंद्र शिमला के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं प्रशिक्षण समन्वयक सत्यवान पुंडीर ने साक्षर भारत कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्यों के बारे प्रतिभागियों को अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि पूरे 20 साल के बाद 2009 में शुरू किए गए बहुुआयामी साक्षर भारत कार्यक्रम ने 90 के दशक के साक्षरता अभियान की यादों को ताजा करने का काम किया। चंबा जिला के लोगों विशेषकर स्वयंसेवी अनुदेशकों ने बिना किसी मेहनताने के चंबा को साक्षर बनाने की मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


पुंडीर ने कहा कि 2009 के बाद दो चरणों में चलाए गए मिशन में चंबा के 70,000 लोगों के लक्ष्य में से लगभग 51,000 को साक्षर करने में कामयाबी हासिल की है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की इस पहलकदमी का स्वागत किया। साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रकार की परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान के द्वारा एक बेहतर सर्टिफिकेशन प्रणाली के तहत किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें