फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टीबी उन्मूलन अभियान में चंबा में मिले 42 नए रोगी

Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में 100 दिवसीय राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान में 42 नए रोगी मिले हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार जिले को 970 नए टीबी रोगियों को ढूंढने का लक्ष्य मिला है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 कम हैं।
विज्ञापन

वह राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने टीबी अधिसूचना में सुधार, उपचार सफलता दर में सुधार, और टीबी रोगियों के इलाज के दौरान मासिक आधार पर जोखिम मूल्यांकन करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार 100 प्रतिशत संभव है और रोगी को डॉट्स दवाओं के सेवन के छह माह बाद पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।
इसके अलावा डॉ. पुरी ने टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत समय पर भुगतान करने की आवश्यकता जताई और सही पोषण आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर से शुरू किए गए निक्षय शिविरों में 45 प्रकार की जनसंख्या के लिए टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डॉ. पुरी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता प्रदान कर सकता है। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करके पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 100 प्रतिशत संस्थागत डिलीवरी करवाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें