फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कुकृत्य की कड़ी निंदा की और हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में भाग लेने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और सदर विधायक नीरज नैयर सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और यह संदेश दिया कि देश में अमन और शांति को किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। आशा कुमारी और नीरज नैयर ने इस मौके पर आतंकवाद को देश की एकता और अखंडता के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें