फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकलू पंचायत में चहरी को तोड़ बना दिया अवैध रसोई घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत चकलू में सरकारी चरह को एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। इसको लेकर गांव के बलदेव सिंह ने उपायुक्त चंबा हरीकेश मीणा से शिकायत की। बलदेव सिंह ने उपायुक्त को बताया कि पांच साल पहले मवेशियों को पानी पिलाने के लिए पंचायत ने चरह का निर्माण किया था। इसकी वजह से पशु पालकों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने में काफी सुविधा हो रही थी। लेकिन, गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी चरह को तोड़ दिया है। इससे लोगों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मवेशियों के लिए पानी दो किमी दूर से लाना पड़ रहा है। चहरी को तोड़ कर उसके स्थान पर अवैध रूप से रसोई घर का निर्माण किया गया है। रसोई घर को दिखावे के लिए सार्वजनिक रसोई घर दर्शाया गया है। जबकि, असलियत में रसोई घर का इस्तेमाल एक ही व्यक्ति कर रहा है। उन्होंने डीसी से मांग की है कि पंचायत को निर्देश देकर चहरी को तोड़ कर किए गए रसोई घर के अवैध निर्माण को हटाया जाए। साथ ही वहां पर दोबारा से चहरी का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान जगदीश चंद मांडला ने बताया कि उनके ध्यान में भी यह मामला लाया गया है। जल्द ही मामले में पंचायत की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें