फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी की सात आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में दवाइयाें का कोटा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र के तहत आती सात आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में मरीजों को दवाइयां नहीं दी जा रही है। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में दवाइयों की खेप एक माह से न पहुंच पाने की सूरत में ही इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी में सात आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सरकार द्वारा खोली गई हैं। जिनमें मिंधल, सुराल, धरवास, थांदल, करयूणी, साच व किलाड़ शामिल हैं। इन डिस्पेंसरियों में दवाईयों की आपूर्ति किलाड़ मुख्यालय स्थित स्टोर से की जाती है। लेकिन पिछले एक माह से इस स्टोर में भी दवाइयों की आपूर्ति खत्म हो चुकी है। इस कारण मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालात ऐसे है कि आयुर्वेदिक विभाग की लापरवाही के कारण मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। लोगों में राज कुमार, सुरेश कुुमार, सतीश कुमार, कमल कुमार, नंद किशोर, कृपाल सिंह, धर्म पाल, मान सिंह, किशन चंद, रोशन का कहना है कि सरकार ने राहत देने के लिए यह डिस्पेंसरियां खोली थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र की विभिन्न डिस्पेंसरियों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए।
एसडीएएमओ पांगी राज कुमार का कहना है कि एक माह से दवाइयों का कोटा का खत्म है। एक सप्ताह के भीतर दवाइयों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। इस बारे प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें