फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में दस लोगों को हुआ स्वाईन-फ्लू मचा हडकंप,

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में दस लोगों को स्वाइन-फ्लू होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

दस में से नौ लोग टांडा मेडिकल कॉलेज में हुए हैं भर्ती
जिला से बाहर रहते स्वाइन फ्लू की चपेट में आए सभी मरीज
स्वास्थ्य विभाग मरीजों के गांव में जल्द भेजेगा स्वास्थ्य टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा के दस लोगों को स्वाइन फ्लू होने से जिला में हड़कंप मच गया है। हालांकि चंबा अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक ही मरीज भर्ती है, जो अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है। अन्य नौ लोग टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। जो चंबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। दस लोगों को स्वाइन फ्लू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। स्वास्थ्य विभाग टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती इन मरीजों के निवास स्थान का पता लगा रहा है, ताकि उनके निवास स्थान पर स्वास्थ्य टीमें भेजी जा सकें। स्वास्थ्य टीमें मरीज के परिवार के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। साथ ही गांव के अन्य लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि अन्य लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में न आ सके।
जानकारी के अनुसार जो लोग स्वाइन फ्लू बीमारी से ग्रस्त हुए हैं। वे चंबा से बाहर रह रहे थे। जिला के बाहर वे इस वायरस की चपेट में आए। उन्होंने टांडा में स्वाइन फ्लू की जांच करवाई। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया। इसके चलते वे टांडा में ही अपना उपचार करवा रहे हैं। सात दिन पहले चंबा में स्वाइन फ्लू के आठ मामले थे, जो कि बढ़कर दस हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू बीमारी से निपटने के लिए चंबा में अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। दवाईयों सहित स्वाइन फ्लू जांच किटें उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि चंबा के दस लोग स्वाइन फ्लू के शिकार हो चुके हैं। चंबा अस्पताल में एक अभी तक स्वाइन फ्लू का एक ही मरीज भर्ती हुआ है। जो कि बिलकुल सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें