फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ए और ओ पॉजिटिव रक्त का स्टॉक खत्म

विज्ञापन
blood - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में अगर ऑपरेशन करवाना है तो रक्त का इंतजाम अपने स्तर पर करना होगा। इसकी वजह यह है कि चंबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्त की भारी किल्लत चल रही है। इस वजह से आपात परिस्थितियों में मरीजों की जान पर बन सकती है। ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव रक्त का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो चुका है। मरीजों को ब्लड बैंक में इस ग्रुप का रक्त नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज केब्लड बैंक में मरीजों को रक्त सुविधा नहीं मिल रही है। ब्लड बैंक में रक्त लेने के लिए ले जाने वाले तीमारदारों को कहा जा रहा है कि वह अपने लिए किसी रक्तदाता की व्यवस्था करें।

 

इसकी वजह से तीमारदारों को मरीजों के लिए खून का इंतजाम करने के लिए भटकना पड़ रहा है। थक हार कर तीमारदार निजी संस्था के पास ब्लड की गुहार लगा रहे हैं। यहां पर संस्था उन्हें रक्त मुहैया भी करवा दिया जाता है। मगर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को रक्त न मिलना चिंता का विषय है। एक ओर सरकार चंबावासियों को मेडिकल कॉलेज देकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बात कर रही है।

 

वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। अस्पताल प्रबंधन भी मरीजों की समस्याओं का समाधान करने को जरा भी गंभीर नहीं है। तीमारदार राकेश कुमार, चंद राम, धर्मपाल, किशोर, जय सिंह, सुरेंद्र, भाग सिंह, नरैण सिंह, अमर चंद, रीना कुमारी, सोनिया और सरोज कुमारी ने बताया कि अस्पताल में जब भी किसी गर्भवती का प्रसव होना होता है, तो डॉक्टर उसे रक्त का इंतजाम करने को कहते हैं। प्रसव के दौरान किसी भी समय रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। जब गर्भवती के परिजन ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक जाते हैं, तो उन्हें निराशा हाथ लगती है। ब्लड बैंक के पास मरीजों के मुकाबले ब्लड स्टोर की क्षमता नहीं है।

विज्ञापन


पांच गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला रक्त
वीरवार को अस्पताल में तीन गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन के लिए पांच यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड का इंतजाम करने को कहा गया। इसके चलते महिला के परिजन रक्त के लिए चंबा सेवियर और रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं से गुहार लगा रहे हैं। संस्था के सदस्यों ने मरीजों के लिए रक्त का इंतजाम करवाया। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि बल्ड बैंक में रक्त रखने की काफी क्षमता है। इसके लिए रक्तदान शिविरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इस दिशा में जल्द ही चिकित्सा अधीक्षक से बात कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें