फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर की सात पंचायतों में दस घंटों से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की सात पंचायतों समेत समस्त परिक्षेत्र की चालीस हजार आबादी दस घंटे से अंधेरे में डूबी रही। बिजली बाधित होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड लोगों को बिजली सप्लाई मुहैया करवाने में असमर्थ दिखा। सुबह से लेकर शाम तक लोग घरों में बिजली आने का इंतजार करते रहे। मगर बिजली की सप्लाई शाम तक बहाल नहीं हो पाई। लोगों ने इस बारे में बोर्ड को भी सूचित कर दिया। इसके बाद भी शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल रहने से ठंड के इस मौके में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी चैन सिंह, कमलेश कुमार, सुरेंद्र, भाद चंद, रवि कुमार, राजेश, सुनील कुमार, हरीश चंद, देवराज और अमर चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत भरमौर, प्रंघाला, चौबीया, पूलन, कुगति, खणी और गरीमा में वीरवार को सुबह के समय बिजली सप्लाई बंद हो गई। लोगों ने सोचा कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी। मगर देर शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। इसकी वजह से उपभोक्ता काफी परेशान हुए। उन्होंने कहा कि ऊपर्री लाकों में बर्फबारी होने से निचर्ले लाकों में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में बिजली न होने से उनकी समस्याएं ओर बढ़ गई हैं। लोग घरों और दुकानों में हीटरों का प्रयोग नहीं कर पाए। इसकी वजह से उन्हें ठंड में ठिठुरना पड़ा। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि पंचायतों में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को जल्द बहाल करवाया जाए। ताकि लोगों की मुसीबतों का समाधान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें