फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा के चार गांवों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
water Tap - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। विस क्षेत्र चुराह की अति दुर्गम पंचायत देहरा में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। हालत यह है कि बीते 10 दिनों से पंचायत के आधा दर्जन गांवों सहित घाटी के ऐतिहासिक दंतुई माता मंदिर परिसर की पेयजल आपूर्ति बाधित पड़ी है। इससे इलाके के करीब 400 ग्रामीण, मिडल और प्राइमरी स्कूल धार के बच्चों सहित माता के मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुराह विधायक और विस उपाध्यक्ष हंसराज से मांग की कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर प्राथमिकता के आधार पर गांवों में बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को सुचारु करवाया जाए। इससे लोगों को पानी के लिए दर-दर न भटकना पड़े। स्थानीय उपप्रधान सोभिया राम ने बताया कि पंचायत के गांव कुंडा, मोरा, कल्पराई, दंतुई, मिडल और प्राइमरी स्कूल की पानी की सप्लाई दस दिनों से बंद पड़ी है।
विज्ञापन


लिहाजा स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर कर पीने का पानी प्राप्त करना पड़ रहा है। विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाने के बावजूद पानी की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। मंदिर पुजारी मनोज कुमार का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होनें के चलते चुराह घाटी के प्रसिद्ध दंतुई माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में ही भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें