सलूणी (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी को जल्द ही सिविल अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा। इससे लोगों को रात के समय भी यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। वहीं यहां बिस्तरों की संख्या 50 बिस्तरों की यह हो जाएगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सलूणी में आयोजित भाजपा की जनसभा में कही। इसका आयोजन लोनिवि के विश्राम गृह सलूणी में किया किया।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी को जल्द ही सिविल अस्पताल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की जाएगी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चंबा जिला में कई रमणीय स्थल है। यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है। चंबा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। चंबा में प्रदेश सरकार ने अपने बजट में सीमेंट कारखाना खोलने का प्रावधान किया है। इससे जिले में बेरोजगारी खत्म होगी।
कारखाना शुरू करने के लिए सरकार औपचारिकताएं पूरी कर रही हैं। जल्द ही चंबा में सीमेंट कारखाना शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अंशुमन बीमा योजना शुरू की गई है।
इसके तहत भी लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा हर पंचायत में गौशाला बनाई जाएगी। इसमें लावारिस पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। मंदिरों के चढ़ावे का 15 प्रतिशत और शराब की आमदनी का एक प्रतिशत गौशाला की देखरेख में दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमओएस के 200 के पद भरे गए हैं। जल्द ही 200 पद फार्मासिस्ट के भरे जाएंगे। और 1983 पद पेरामेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने स्वास्थ्य मंत्री से सलूणी से तेलका के लिए सरकारी बस चलाने की मांग रखी। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसको लेकर वह परिवहन मंत्री से बात करेंगे।
इस मौके पर एसडीएम सलूणी अनिल भारद्वाज, डीएसपी रामकरण राणा, बीडीओ इंदु बाला, अधिशाषी अभियंता हेमंत कुमार और अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।