भरमौर (चंबा)। भरमौर में बंद पड़े एटीएम को चालू करने के लिए स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से मिला। इस मौके पर अजीत कुमार, सुरेश कुमार, धर्म सिंह, राजकुमार, मदन लाल, कर्म चंद, महिंद्र सिंह और जोगिंद्र सिंह ने बताया कि भरमौर में चार महीनों से एटीएम केंद्र बंद पड़ा है। इसकी वजह से लोगों को आपातकालीन स्थिति में पैसे निकालने में परेशानी हो रही है।
जरूरत के समय पैसे निकालने के लिए लोगों को पहले बैंक जाना पड़ता है। वहां लाइनों में खड़े होकर पैसे निकालने पड़ते है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि भरमौर में जल्द से जल्द एटीएम चालू करवाई जाएगी। इसको लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित बैंक प्रबंधक को निर्देश जारी कर दिए हैं।