फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई माता मंदिर में 4000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 22 Mar 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नवरात्र के चौथे दिन भलेई माता मंदिर में लगी भक्तों भीड़: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चौथे नवरात्र पर जयकारों से गूंजा भलेई परिसर, लंबी कतारों में लगे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवरात्र के चौथे दिन भद्रकाली भलेई माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 4000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी जो देर शाम तक जारी रही। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मौसम साफ रहने के कारण इस बार दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ मुंडन संस्कार करवाने के लिए भी पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ जातर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन और कमेटी ने विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल कुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है। उन्होंने कहा कि साफ मौसम के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें