फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनएच को चौड़ा करने के लिए कटेंगे 400 हरे-भरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मियों ने शुरू की पेड़ों की निशानदेही
प्रजाति और लंबाई-चौड़ाई का बनाया जा रहा रिकॉर्ड
प्रवीण कुमार
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग को चौड़ा करने के कार्य के लिए 400 हरे-भरे पेड़ों को काटा जाएगा। इन पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग ने उनकी निशानदेही शुरू करवा दी है। विभाग के वन रक्षक और अन्य कर्मचारी पेड़ की प्रजाति के साथ ही उसकी मोटाई और लंबाई की भी जांच कर रहे हैं। इसको लेकर पूरी डिटेल तैयार की जा रही है। इसी के आधार पर वन विभाग पेड़ों को लेकर आकलन तैयार करेगा। इन पेड़ों को काटने के लिए एनएच प्राधिकरण विभाग को धनराशि जमा करवाएगा। उसके बाद वन विभाग निगम के जरिये इन पेड़ों को काटा जाएगा। इसके बाद पेड़ों की लकड़ी के स्लीपर बनाकर निगम के डिपो में पहुंचाए जाएंगे जहां पर उन्हें सरकारी दर पर बेचा जाएगा। गौरतलब है कि चंबा-से द्रड्डा तक एनएच को डबल लेन बनाया जा रहा है। इसके लिए सड़क किनारे चीड़ सहित अन्य प्रजाति के जो भी पेड़ लगे हैं उन्हें काटा जाएगा। पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। वन मंडल डलहौजी के दायरे में आने वाले एनएच किनारे सभी पेड़ों की गिनती की जा रही ही है जिन्हें जल्द काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

भले ही आने वाले समय में एनएच पर राहगीरों का सफर सुगम होगा लेकिन इसके बदले में हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है। कई वर्षों से जो पेड़ सड़क पर चलने वाले राहगीरों को आराम करने के लिए छांव प्रदान करते थे अब उन पेड़ों को काट दिया जाएगा। हालांकि वन विभाग ने प्रयास किया है कि एनएच की कटिंग के दौरान कम से कम पेड़ों को काटा जाए। इसके लिए विभाग की तरफ से पेड़ों को बचाने के लिए दो बार सर्वेक्षण भी करवाया गया है। वन मंडल अधिकारी डलहौजी कमल भारती ने बताया कि एनएच किनारे लगे पेड़ों को काटने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एनएच को चौड़ा करने के लिए इन पेड़ों को काटा जाएगा। निशानदेही के बाद वन निगम आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें