फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 चालान कर वसूला 2 लाख 25 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों के लिए निर्धारित किए गए दिशा-निर्देश नहीं मानने वालों वालों पर पुलिस ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। चुवाड़ी थाना के तहत पुलिस टीम ने मास्क नहीं पहनने वालों के 400 चालान करके करीब दो लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार भटियात परिक्षेत्र में पुलिस ने 350 चालान 500 रुपये के हिसाब से एक लाख 75 हजार रुपये और 50 चालान एक हजार रुपये के कर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने बताया कि चुवाड़ी थाना के तहत परिक्षेत्र में बिना मास्क घूमने वालों को जागरूक करने के अलावा उनके चालान भी किए जा रहे हैं। अभी तक पुलिस ने करीब 400 चालान कर दो लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें