चंबा। जिले में गलती से जहरीला पदार्थ खाने के दो मामले सामने आए हैं। यह मामले चुराह के तहत ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ और चंबा की पंचायत उटीप के हैं। दोनों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनों ने खाना खाने के बाद गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके कुछ देर बाद उनका तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इस बारे में परिजनों को अवगत करवाया। परिजनों ने बिन समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। एमएस डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि ने दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।