फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस साल से पदोन्नत नहीं हो पाए पांगी में तैनात 40 टी-मेट

Thu, 23 Oct 2025 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अपने घरों से 800 किलोमीटर दूर जन जनजातीय क्षेत्र पांगी में सात से दस वर्षों से सेवाएं दे रहे 40 टी-मेट पदोन्नति को तरस रहे हैं। विद्युत मंडल पांगी के अधीन ये टी-मेट 2015, 2017, 2019, 2021 के बैच के हैं। उनका कहा है कि पांगी मंडल को छोड़ शेष अन्य मंडलों में उनके बैच के कर्मियों की पदोन्नति हाे चुकी है।
विज्ञापन

ऋषि, विनोद, सुमित, अमित, मानिक, सुशील, राजुल, राजन, अभिषेक, रवि और लक्की शर्मा आदि 40 टी-मेट ने बताया कि अन्य मंडलों में टी-मेट पद पर तैनात कर्मियों को भी जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाना चाहिए। बोर्ड अधिकारियों को अवगत करवाने पर उन्होंने तर्क दिया कि पांगी में एएलएम का पद खाली न होने से पदोन्नति नहीं हो पाई है। उन्हें पदोन्नति देकर जिले के विभिन्न मंडलों में तबादला किया जाए। जिस प्रकार की 2015-2017 बैच को वन टाइम सेटलमेंट दी गई थी। उसी तर्ज पर उन्हें भी वन टाइम सेटलमेंट प्रदान की जाए।
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों और सरकार के ध्यानार्थ है। सरकार के निर्देशानुसार ही यह संभव होगा। राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल पांगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें