फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू वन वे मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सड़क जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू वन वे मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सड़क जमींदोज
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण चंबा को लाखों रुपये की चपत
निर्माणाधीन कंपनी का वाटर टैंकर भी बहा, नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बालू के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क का हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। इसके चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर हाईवे के कार्य में जुटी कंपनी का भी वाटर टैंकर पानी के बहाव की चपेट में आकर बह गया है। प्राधिकरण की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जहां पर सड़क का हिस्सा ध्वस्त हुआ है, उसके ही समीप डंगे का कार्य चला हुआ है, भूस्खलन से डंगा भी धंस गया है। भारी बारिश के चलते ऐसा हुआ। हालांकि जिस सड़क को नुकसान पहुंचा है वहां, पिछले करीब दो माह से कार्य चला होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा में गुड़गांव की ऑलग्रेस कंपनी हाईवे का कार्य कर रही है। बालू के समीप सड़क के साथ डंगा लगाने का कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क का काफी जमींदोज हो गई। यहां सड़क का नामोनिशान मिट गया है। विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। साथ ही रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। इस कार्य को पूरा करने के लिए अब काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया का कहना है कि पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से सड़क को नुकसान हुआ है। कहा कि इस बारे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कहा कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें