फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.26 करोड़ से बनेगी लग्गा-पेटी-भाला सड़क

विज्ञापन
road shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर

विज्ञापन

साहो (चंबा)। नाबार्ड के तहत लग्गा-पेटी-भाला सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इस मार्ग पर 3 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में सड़क सुविधा से जुड़ने की आस लिए बैठे लोगों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। सदर विधायक ने लोगों की महत्वपूर्ण मांग को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाने के बारे में लोनिवि को निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत कीड़ी, गुवाड़ और सराहण के बाशिंदे लंबे समय से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। लोनिवि के पास पहुंची लोगों की मांग को देखते हुए विभाग ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क का सर्वे करवाया। इसके बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर विभागीय अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा। मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग लग्गा-पेटी-भाला के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन


इसके तहत अब टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। लग्गा-पेटी-भाला सड़क का निर्माण होने से कीड़ी, गुवाड़ व सराहण की करीबन चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीण विरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दलीप कुमार, होशियारा राम, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रभिया राम और किरपा राम ने सदर विधायक और लोनिवि के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लग्गा-पेटी-भाला सड़क के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। 3 करोड़ 26 लाख से बनने वाली सड़क का कार्य मई माह में आरंभ होगा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें