चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर संघ वेतन विसंगति की मांग को लेकर एक मई को आंदोलन शुरू करेगा। इसको लेकर संघ ने जिला मुख्यालय में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
डिप्लोमा इंजीनियर संघ जोन के प्रधान सुरिंद्र सिंह, सचिव इंजीनियर हरिंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता के प्रधान इंजीनियर राज सिंह व सचिव परवेश ठाकुर ने बताया कि संघ ने मांगों लेकर 30 अप्रैल तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया था। मगर अभी तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इसको लेकर संघ में सरकार के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंदोलन के पहले सप्ताह में संघ के सभी सदस्य अपने मोबाइल फोन बंद रखेंगें। इसके साथ ही वर्क रूल रवैया अपनाया जाएगा। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो 14 मई को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में यही एक वर्ग शेष ऐसा है। जिसे पंजाब की तर्ज पर वेतन नहीं मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद तथा सरकार के अन्य विभागों में पहले से ही यह संशोधन लागू है। ऐसे में एक ही राज्य में दोहरी नीति सरकार अपना रही है। यह सरासर गलत है।