फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज के 30 फीसदी चिकित्सक एक महीने की छुट्टी पर

Sun, 29 Dec 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के 30 फीसदी चिकित्सक विंटर छुट्टी पर चले गए हैं। इससे शेष डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया है। सामान्य रूप से जो चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में ड्यूटी देते थे, उन्हें अब छह दिनों तक ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके अलावा ऑपरेशन और वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि चिकित्सकों की कमी के बावजूद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक सभी विभागों में सुचारू रूप से चल रही हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शेष डॉक्टरों का शेड्यूल बढ़ा दिया है। मौजूदा समय में कॉलेज में 180 चिकित्सक हैं। इनमें 30 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर 30 दिन की छुट्टी पर हैं, जबकि कंसल्टेंट डॉक्टर 37 दिनों की छुट्टी पर गए हैं। इनकी अनुपस्थिति से ओपीडी और वार्ड सेवाओं में डॉक्टरों की संख्या कम हुई है।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी योजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज से अभी तक कोई भी मरीज बिना इलाज के नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें