फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ों पर बर्फबारी, वन्य जीवों की सुरक्षा में जुटा वन्य प्राणी विभाग

Sun, 29 Dec 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र कुगति में वन्य जीवों की रक्षा को गश्त करते वन रक्षक
विज्ञापन
चंबा। बर्फबारी के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस कठिन मौसम में वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी जंगलों में वन्य जीवों को शिकारियों से बचाने के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी के दौरान भोजन की तलाश में वन्य जीव निचले इलाकों में उतरते हैं, जहां शिकारी उनका इंतजार करते हैं। इसे रोकने के लिए विभाग ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बारिश और बर्फबारी के दौरान भी नियमित गश्त करें। कुगति, तुंदाह और खज्जियार अभ्यारण्य क्षेत्रों में आधा फीट बर्फ के बावजूद विभाग के कर्मचारी वर्दी में हाथों में डंडा लेकर गश्त कर रहे हैं।
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने इस मुहिम को और सुदृढ़ बनाने के लिए खुद कर्मचारियों के साथ पेट्रोलिंग करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, वे रोजाना कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के समय शिकार की संभावना अधिक होती है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें