फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत से देवीदेहरा तक तीस करोड़ रूपये से चकाचक होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत से देवीदेहरा के बीच खस्ताहाल सड़क को तीस करोड़ की राशि से चकाचक किया जाएगा। इस दौरान जहां सड़क पर बने गड्ढों पर तारकोल डालकर समतल किया जाएगा। वहीं सड़क के तंग भाग को कटिंग करके चौड़ा भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। विभाग के मुताबिक जहां पर डंगों और ब्रेस्ट वॉल की जरूरत होगी, वहां वे भी लगाए जाएंगे। इससे सड़क पर आवाजाही करने वाले चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपरोक्त सड़क के भाग को दुरुस्त करवाने केे लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं।
ऐसे में सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों ने बताया कि चंबा-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत से देवीदेहरा तक गड्ढों की भरमार थी। इस कारण चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी होती थी। इसके अलावा बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

एनएच की कनिष्ठ अभियंता कनु प्रिया भल्ला ने बताया कि चंबा-पठानकोट हाईवे के उपरोक्त भाग पर टारिंग के साथ साथ अन्य कार्य किए जाएंगे। इस पर करीब तीस करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें