चंबा। प्रदेश सरकार निर्देशों के बावजूद लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे है। इस वजह से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जिला पुलिस ने अभी तक मास्क नहीं पहनने वालों के करीब 2752 चालान काटे हैं। पुलिस ने लोगों से करीब 14 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना वूसल किया है। बावजूद इसके लोग कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए जारी निर्देशों की पालना नहीं कर रहे हैं। लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों पर घूमते देखे जा सकते हैं। ऐसे में अब शासन-प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
बता दें कि जिले में कोरोना महामारी को लेकर शासन-प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने के लिए भले ही कई प्रकार के प्रयास किए हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना महामारी को लेकर अभी तक सजग नहीं हो रहे हैं। जिले में 2752 लोगों के चालान किए गए हैं। इसमें से 2655 लोगों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि 97 लोगों को न्यायालय में चालान भुगतने होंगे। वहीं, प्रशासन ने लोगों को कोरोना के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सर्विलांस टीमें भी गठित की है। इसके अलावा पुलिस टीमें भी लोगों को जागरूक करने और उन्हें कार्रवाई करने के लिए तैनात हैं।
डीएसपी चंबा अजय कुमार ने बताया कि जिले में दो हजार 752 लोगों के चालान कर पुलिस ने 14 लाख 76 हजार रुपये वसूले हैं। उन्होंने कहा कि 2655 लोगों ने मौके पर जुर्माना अदा किए जबकि 97 लोगों ने को न्यायालय चालान का भुगतान करना होगा।