27 new cases of corona in Chamba including DC
चंबा। जिले में कोरोना का ग्राफ दिनप्रतिदिन बढ़ने लग पड़ा है। मंगलवार को जिले में उपायुक्त चंबा डीसी राणा समेत कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समस्त संक्रमितों को तय सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 840 सैंपल रैट के माध्यम से जांचे गए। इनमें 21 लोग पॉजिटिव निकले। इसके अलावा आरटीपीसीआर में जांचे 122 सैंपलों में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
संक्रमितों में चार साल का बच्चा भी शामिल है। ये मामले डियुर, हरदासपुरा, बकलोह, डोबी, सुल्तानपुर, मोहल्ला हटनाला, डलहौजी कैंट, पंजाब सिंध बैंक, बनीखेत, समोट, समलेत्तर, रैत, केहला बारियां और होबार मनोला से हैं। जिले में अब एक्टिव केस 119 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सुविधा के मुताबिक आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना नियमों की अनुपालना करें।