फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 23 युवाओं को मिला रोजगार

Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के रोजगार कार्यालय बालू में साक्षात्कार के दौरान युवा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 23 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली। मंगलवार को रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा सुबह की कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन

परिसर साक्षात्कार में 29 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। परिसर साक्षात्कार से पहले युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की। साथ ही उन्हें साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के बारे में बताया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। इसमें छह युवा साक्षात्कार की बाधा को पार नहीं कर पाए।
कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर और हेल्परों के पदों पर नियुक्तियां बेरोजगार युवाओं को दी गई। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, जमा दो और आईटीआई (सिलाई, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट रखी गई थी। आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना अनिवार्य थी। भविष्य में भी बेरोजगारों को रोजगारन्मुख करने के लिए साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें