फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में पहुंचा 2,200 क्विंटल मक्की का हाइब्रिड किस्म बीज

Sat, 22 Apr 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई के लिए कृषि विभाग के पास हाइब्रिड मक्की का बीज पहुंच गया है। विभाग की मांग के अनुसार इस बार जिले में 2,200 क्विंटल मक्की का हाइब्रिड बीज पहुंचा है। जल्द ही विभाग विभिन्न बिक्री केंद्रों में भिजवा कर किसानों में बीज आवंटित करना शुरू करेगा। विभाग मक्की के हाइब्रिड बीज पर किसानों को सब्सिडी भी देगा।
विज्ञापन








गौर रहे कि जिला के 90 प्रतिशत ग्रामीण खेतीबाड़ी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। भटियात, सिहुंता, कामला, तीसा, भंजराडू, बैरागढ़, साहो, कीड़ी, लग्गा, सराहण, भाला, जड़ेरा, सिल्लाघ्राट, पल्यूर, बरौर, सुंगल, कलौता, सलूणी, पिछला डियूर, डियूर समेत अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी करते हैं। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में किसान अप्रैल के तीसरे सप्ताह में मक्की की बिजाई शुरू कर देते हैं।







किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर 2,200 क्विंटल मक्की के हाइब्रिड बीज की डिमांड उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। इसके तहत अब विभाग के पास मक्की का हाइब्रिड बीज पहुंच गया है। बीज को अब विभाग बिक्री केंद्रों पर भेजकर आवंटन शुरू करेगा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीते वर्ष 2022 में 2150 क्विंटल मक्की के बीज की डिमांड विभाग को मिली थी।
विज्ञापन
















मक्की का हाइब्रिड बीज विभाग के पास पहुंच चुका है। जिस पर किसानों को सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। जल्द मक्की के बीज को विभागीय बिक्री केंद्रों पर भेजकर इसका आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन








- कुलदीप कुमार धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें