फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pangi Snowfall: पांगी में बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां, 15 घंटे रहा ब्लैक आउट

Sat, 22 Apr 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)

सार

जनजातीय क्षेत्र के कैरल, माहलत, थमोह, करयास, पुंटो, प्रेगा, हुड़ान भुटोरी, किलाड़ बस स्टैंड समेत आस-पास के गांवों में 15 घंटों तक ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन
पांगी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों के लिए एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी आफत बनकर आई। बारिश और बर्फबारी के वजह से पांगी घाटी का सड़क से शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। बीते पांच दिनों से पांगी घाटी से लोग जिला मुख्यालय चंबा नहीं पहुंच पाए हैं और न ही चंबा से कोई पांगी वासी घाटी में जा सका। जिला मुख्यालय को पांगी से जोड़ने वाला इकलौता वाया कुल्लू-मनाली मार्ग तांदी और शौर में भूस्खलन होने से बंद है।

विज्ञापन


टैक्सी चालकों को इस मार्ग पर आवाजाही न करने की हिदायत पुलिस ने दी है। इसके कारण कोई भी टैक्सी चालक सवारियों को लेकर पांगी से चंबा या चंबा से पांगी के लिए नहीं जा रहा है। उधर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधिशासी अभियंता मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि तांदी में वाया कुल्लू मनाली मार्ग बंद पड़ा है। इसके चलते टैक्सी चालकों को इस मार्ग पर आवाजाही न करने की हिदायत प्रशासन की तरफ से दी गई है।

किसी भी रूट पर नहीं दौड़ी एचआरटीसी की बसें
जनजातीय क्षेत्र पांगी में बारिश और बर्फबारी के कारण एचआरटीसी की बसों के पहिये भी थम गए हैं। शनिवार को किलाड़ किलाड़ मुख्यालय से चस्क भटोरी, किलाड़ से सुराल भटोरी, किलाड़ से हुड़ान भटोरी, किलाड़ से खज्जियार, किलाड़ से साच, फिंडरू, फिंडरूपार, मिंधल, कुमार, परमार, चलौली समेत अन्य रूटों पर बस सेवाएं बंद रही।
विज्ञापन


विभिन्न क्षेत्र के लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। किलाड़ मुख्यालय से दैनिक उपभोग की वस्तुए खरीदने के बाद लोग पैदल ही वापिस घरों को लौटे। पांगीवासियों में बचन सिंह, रमेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, राज कुमार, सुरेश कुमार ने मौसम खुलने पर विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं को बहाल करवाने की मांग उठाई है।

कई गांवों में 15 घंटे रहा ब्लैक आउट
जनजातीय क्षेत्र के कैरल, माहलत, थमोह, करयास, पुंटो, प्रेगा, हुड़ान भुटोरी, किलाड़ बस स्टैंड समेत आस-पास के गांवों में 15 घंटों तक ब्लैक आउट रहा। बिजली आपूर्ति शुक्रवार देरशाम 7:00 बजे जोरदार गर्जना के साथ अचानक से बंद हो गई। बिजली गुल होने से शुक्रवार की रात पांगीवासियों को अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी।

खैर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 9:00 बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। स्थानीय लोगों में नरेश कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, चैन लाल, अबिंया राम, अशोक कुमार, नर सिंह, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार ने पांगी प्रशासन और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से क्षेत्र में ग्रामीणों को सुचारू विद्युत सप्लाई प्रदान करने की मांग उठाई है।

पांचवें दिन हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत
बीते चार दिनों में पांगी घाटी के मुख्यालय में किलाड़ 15.24 सेंटीमीटर और ऊपरी चोटियों में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई। शुक्रवार देर शाम तक बारिश और बर्फबारी का दौर रहने से समूची पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गई। बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके रहे। खैर, शनिवार सुबह हल्की धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

मगर चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर के बिछी होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों में सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, हाकम चंद, नरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, पवन कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्षों बाद अप्रैल में हुई बर्फबारी पांगी के लोगों की परेशानियों को बढ़ा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें