फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2198 कोरोना मरीजों ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अभी तक 2198 मरीजों ने कोरोना को हराया है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने कोरोना से संबंधित आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2525 कोरोना के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना से 45 लोगों की मौत भी हुई है। जबकि चार मरीज माइग्रेटेड किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कोरोना के लक्षण छिपाने के बजाय टेस्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 87.5 है। अब तक जिले में 50793 सैंपल जांचे जा चुके है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। साथ ही दो गज की दूरी नियम की पालना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें