मेडिकल कॉलेज चंबा में सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में सोमवार को 32 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। इसके बाद मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया। घर पर उन्हें जरूरी एहतियात बरतने को कहा गया है। जिले में 32 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 271 रह गई है।
जिले में अभी तक दो हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में सोमवार को 32 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल हुए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।