फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिकने वाली शराब का सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा शहर में एक ठेके में बिकने वाली शराब का सैंपल फेल पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शराब बेचने वाले ठेकेदार के मैनेजर को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिा है। इस नोटिस के मुताबिक मैनेजर को जवाब देना होगा। अन्यथा स्वास्थ्य विभाग उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। वहीं शराब का सैंपल फेल होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। शहर के ठेकों में रोजाना हजारों रुपये की शराब बिकती है।
विज्ञापन


शराब में मिलावट होने से इसका असर इसका सेवन करने वालों की सेहत पर पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार वास्थ्य विभाग को शराब में मिलावट को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने शहर और आसपास के शराब के ठेकों से शराब के सैंपल भरे। इसकी रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच चुकी है। कंडाघाट में विभागीय लैब में हुई शराब की जांच में शहर के एक ठेके की शराब का सैंपल फेल (मिस ब्रांडेड) पाया गया है। इसको देखते हुए विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेेश कश्यप ने बताया कि शराब का एक सैंपल फेल हुआ है। इसको लेकर संबंधित मैनेजर को नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें