फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हांफी 108 एंबुलेंस सेवा, 14 वाहन खराब

विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा जिले में 108 एंबुलेंस सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जिले में चलने वाली 18 108 एंबुलेंसों में से 14 खराब हो चुकी है। जबकि मात्र चार एंबुलेंस काम कर रही है। इस वजह से दुर्गम भौगोलिक स्थिति वाले जिले के लोगों को समय पर एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि समय पर मरम्मत न होने की वजह से यह वाहन खस्ताहाल हो चुके हैं।

बावजूद इसके समय पर इन्हें दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एंबुलेंस के चालक कई बार कंपनी प्रबंधन को इनकी हालत के बारे में अवगत करवा चुके हैं। मगर रिपेयर करवाने की बजाए कंपनी जबरदस्ती एंबुलेंस चलाने के लिए चालकों को मजबूर कर रही है। इसको लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने कुछ समय पहले हड़ताल भी की थी। मगर अभी तक एंबुलेंस को रिपेयर करवाने की स्थिति में कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इसकी वजह से आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले वैसे ही वाहन दुुर्घटनाओं और अन्य हादसों को लेकर संवेदनशील है। आए दिन वाहन दुर्घटनाओं में लोग घायल हो जाते हैं। जबकि दुर्गम रास्तों से गिरकर घायल हो जाते हैं। ऐसे में गंभीर हालत में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। मगर एंबुलेंस वाहनों की कमी के कारण लोगों घंटों इसके लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं जहां समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण घायलों को टैक्सियों और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में घायलों की जान पर बन आती है। बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को लेकर गंभीर दिखता नजर नहीं आ रहा है।

राजेंद्र, सुरेश कुुमार, राकेश कुमार, चंद राम, जय सिंह, रवि कुमार, अजय कुमार, रविंद्र और टेक चंद ने बताया कि एंबुलेंस लोगों को अस्पताल पहुंचाने की जगह सड़क किनारे खुद के रिपेयर होने का इंतजार कर रही हैं। मगर कंपनी प्रबंधन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी आंखें मूंदे सब देख रहा है। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस संचालक कंपनी को निर्देश देने चाहिए कि वह खराब पड़ी एंबुलेंस वाहनों को ठीक करवाए। अन्यथा कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन


कांगड़ा से बुलाई गई की टीम: सुमित
108 एंबुलेंस कंपनी के जिला प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि खराब पड़ी एंबुलेंस को ठीक करने के लिए कांगड़ा से मैकेनिकल टीम बुलाई गई है। एंबुलेंस को ठीक करने का कार्य शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में सभी एंबुलेंस दोबारा से लोगों की सुविधा के लिए सड़कों पर दौडेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें