चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में विभिन्न ट्रेडों के तहत 350 से अधिक प्रशिक्षुओं के दाखिले होंगे। 15 मई से लेकर 18 जून तक आईटीआई चंबा के तहत विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा आईटीआई में दो वर्षीय प्रशिक्षण के लिए भी विभिन्न ट्रेड के तहत प्रशिक्षु आवेदन कर पाएंगे। गौरतलब हो कि आईटीआई चंबा में दाखिला लेने के लिए 15 मई से लेकर 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
आनलाइन आवेदन करने के बाद 26 जून से विभिन्न ट्रेड्रों के तहत सीटों के आवंटन का पहला दौर शुरू होगा। इसके बाद 5 जुलाई को दूसरा 17 जुलाई को तीसरा दौर होगा। इसके बाद भी अगर आईटीआई में कुछ सीटें शेष बच जाती हैं तो इसके लिए चौथा दौर आयोजित किया जाएगा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि आईटीआई चंबा/कोटी में दाखिला लेने के लिए युवक-युवतियां 15 मई से लेकर 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं।