फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से बाइक सवार समेत दो घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग परेलघार से पत्थर गिरने से बाइक समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान कुलदीप निवासी टिकरीगढ़ के रूप में हुई है। वह चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जब वह परेल घार के पास पहुंचा तो उसके ऊपर अचानक पत्थर गिर गए।
विज्ञापन


इससे वह बाइक से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। जब वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था, तो उसकी मदद के लिए राजेश पहुंचा मगर वह भी पत्थर पर गिरने से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए थे। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें