फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरेला-मंगली सड़क के धंसने से आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
क्षेत्र का तरेला-मंगली मार्ग भूस्खलन होने के कारण दो हफ्तों से बंद पड़ा है। मार्ग के बंद होने से एक ओर वाहन फंस गए हैं। वाहनों में एक निजी बस भी शामिल है। तेज बारिश के कारण तरेला नाले का जलस्तर बढ़ गया था। इस कारण बौंदेड़ी पुल के पास भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया है। इससे वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गई है। मार्ग बंद होने से ग्राम पंचायत जुनास, मंगली, बौंदेड़ी और गुईला आदि पंचायतें तीसा मुख्यालय से कट चुकी हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं।
इन पंचायतों में ग्यारह दिनों से राशन की एक भी गाड़ी नहीं पहुंच पाई है। पंचायतों में राशन का भी टोटा हो रहा है। बैरागढ़ स्कूल जाने वाले छात्रों को तरेला नाले से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। जोकि खतरनाक साबित हो सकता है। बौंदेड़ी पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह, अमृत पाल, चुनी लाल, प्यार सिंह, योग राज, रवि कुमार, मनोज कुमार व सुरेश कुमार ने बताया कि तरेला-मंगली मार्ग ग्यारह दिनों से बंद पड़ा है। विभाग मार्ग को खोलने में तत्परता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त मार्ग को यातायात के लिए जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शीघ्र की जाएगी मार्ग की मरम्मत : जय चंद
सहायक अभियंता जय चंद ने बताया कि तरेला-मंगली मार्ग को बहाल करने का कार्य चला हुआ है। धंसी हुई सड़क की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें