फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंजर मेले में चंबा के कलाकारों से भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और भाजयुमो अध्यक्ष विनायक रैणा ने सरकार और प्रशासन पर चंबा के कलाकारों से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्याओं में चंबा के लोक गायकों को इस बार मंच से दूर रखा गया है। पंजाबी कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें मिंजर मेले में लगातार तीसरी बार बुलाया गया। पंजाबी गायक के बजाय लोगों ने पहाड़ी कलाकारों को तवज्जो दी। चंबा के लोक गायक पियूष राज को प्रशासन ने मिंजर मेले में मंच तक देना मुनासिब नहीं समझा। पियूष राज दूरदर्शन से लेकर कई कार्यक्रमों में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके हैं। सरकार अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निम्न स्तर के कलाकार मिंजर मेले में आमंत्रित कर रही है। स्टार नाइटों में उन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जिनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई वजूद नहीं है। चंबा में पिछले कुछेक सालों से मिंजर के कलाकारों का स्तर गिरता जा रहा है। भाजपा चंबा वासियों के साथ प्रशासन का सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर जल्द ही भाजपा प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें