फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 21 बाल वैज्ञानिकों को मिली प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए बनाएंगे विज्ञान मॉडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 21 बाल वैज्ञानिकों को इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत प्रोत्साहन राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से चयनित बाल वैज्ञानिक अपना मॉडल बनाएंगे और इन मॉडलों को तैयार कर जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में रखा जाएगा। जिला स्तर पर बेहतरीन मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा जबकि, राज्य स्तर पर चयनित होने वाले मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत स्कूलों को ऑनलाइन नॉमिनेशन भरना होता है। इसमें निजी स्कूल से लेकर सरकारी स्कूल ऑनलाइन नॉमिनेशन करते हैं। ऑनलाइन नॉमिनेशन के दौरान विज्ञान मॉडल के लिए इनोवेटिव आइडिया देना होता है। बेहतर आइडिया मिलने पर ही प्रोत्साहन राशि जारी की जाती है। चंबा से इस बार 21 विद्यार्थियों को यह राशि जारी हुई है। अब इस प्रोत्साहन राशि से विद्यार्थी अपने गाइड टीचर की मदद से मॉडल तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
रायपुर स्कूल से वेदिका शर्मा, खरगट से वंशिका देवी, ककीरा से चेतन, ककीरा से मृदुल साईं, साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड्ड से अनामिका देवी, दयोल से तनिका, कीड़ी से ज्योतिर्मय, डीएवी हरदासपुरा से अनमोल और तनिष्क शर्मा चुने गए। वहीं लिल्ह से अतुल, मऊआ से कार्तिक शर्मा, सुनारा से अभय ठाकुर, छतराड़ी से आरुषि देवी, अनियुंडा से पूनम और जीवनी, पुखतला से मुकेश कुमार, डीपीएस डलहौजी से स्टेंजिन जंगन्स और आफिया ओहरी, सकरेरा से रजनी देवी, डलहाजी से आरव भारद्वाज और सोनाक्षी को प्रोत्साहन राशि मिली है। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा भाग सिंह ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें