चंबा। बीआरसीसी कार्यालय चंबा में तकनीकी वृद्धि कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षकों को कंप्यूटर से संबंधित केयान विषय पर जानकारी दी। कार्यशाला में स्रोत व्यक्तियों ने बताया कि केयान एक प्रोजेक्टर है। इसके लिए किसी पर्दे की जरूरत नहीं। इसे टेबल पर रखकर किसी भी दीवार में प्रयोग कर सकते हैं। यह जानकारी प्रशिक्षण समन्वयक विशाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में शिक्षा खंड चंबा, कियाणी, कल्हेल, मैहला, गैहरा, सलूणी और सुंडला के लगभग 215 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर तकनीक को बढ़ावा देना है। कंप्यूटर तकनीक वृद्धि कार्यशाला के माध्यम से जिले के टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों को भी कंप्यूटर और केयान के जानकारी होना जरूरी है। कार्यशाला में अभिमन्यु ठाकुर, इमरान खान, मनोज कुमार, आशीष कोमरॉय, भव्या शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन कार्य कर रहे हैं।