फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2093 क्विंटल मक्की बीज पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मक्की का बीज धड़ल्ले से बिक रहा है। अब तक विभाग के पास 2093 क्विंटल मक्की का बीज पहुंच चुका है। इसमें से 1900 क्विंटल बिक चुका है जबकि, एक सौ क्विंटल मक्की का बीज अभी पहुंचना बाकी है। विभाग ने समस्त विक्रय केंद्रों में बीज उपलब्ध करवा दिया है। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ आलू का बीज अभी तक चंबा नहीं पहुंचा है, जिससे किसान परेशान हैं। विभाग की मानें तो निदेशालय में आलूू के बीज के मूल्य अभी तय नहीं हुए हैं। जैसे ही मूल्य तय होंगे, बीज की डिमांड भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुरुआती दौर में विभाग की ओर से करीब 1900 क्विंटल मक्की बीज की डिमांड भेजी गई थी और विभाग को डिमांड के आधार पर बीज मिला। सलूणी, हरदासपुरा, राजपुरा, उदयपुर, मैहला, लचोड़ी, सुंडला, चुवाड़ी और सिहुंता में कृषि विभाग के सभी केंद्रों में हाइब्रिड मक्की और चरी का बीज उपलब्ध हो जाएगा और पहले की तरह ही इस मक्की के बीज पर भी 40 रुपये प्रति किलो का अनुदान दिया जाएगा।
हाइब्रिड मक्की का बीज अनुदान दर पर सस्ता खरीदने के लिए सभी किसान पात्र हैं। विभाग की ओर से प्रतिदिन बीज संबंधित रिपोर्ट ली जा रही है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में मक्की का बीज उपलब्ध है। कहा कि अभी तक 1900 क्विंटल बीज बिक चुका है और 2093 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इसके अलावा सौ क्विंटल की अतिरिक्त डिमांड भी की गई है। कहा कि आलू बीज के रेट तय होने के बाद डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें