फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को आकर्षित कर रहा हिंड स्कूल में पढ़ा रहे अध्यापकों का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को आकर्षित कर रहा अध्यापकों के पढ़ाने का तरीका
विज्ञापन

हिंड प्राइमरी स्कूल इस शैक्षणिक सत्र में चालीस हुई छात्र संख्या
टीएलएम के जरिये बच्चों को पढ़ाई करवा रहे शिक्षक, अभिभावक भी खुश
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने के लिए अब शिक्षक भी अपनी भूमिका निभाने लगे हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिंड में बच्चों को शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका खूब रास आ रहा है। यहां टीचर लर्निंग मैटेरियल से बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। इससे बच्चे खेल-खले में गिनती और शब्दकोष सीख रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के पढ़ाने का तरीके से अभिभावक भी बेहद खुश हैं। अभिभावकों की मानें तो शिक्षकों के नवाचारों से सरकारी स्कूलों में व्यवस्था दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। इस कारण अब वे निजी स्कूल में पढ़ाई करवाने के बजाय सरकारी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले सत्र में इस स्कूल में 25 नौनिहाल शिक्षा ले रहे थे, लेकिन इस साल यह संख्या चालीस तक पहुुंच गई है। नवाचारों से पढ़ाई करने का तरीका अभिभावकों को सरकारी स्कूल तक पहुंचा रहा है। वे व्यर्थ चीजों से टीएलएम बना रहे है। इससे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जा रहा है। स्कूल तैनात जेबीटी शिक्षक कमल ने भी अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। स्कूल प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि स्कूल में बच्चों की तादाद पिछले साल की अपेक्षा बढ़ी है। अब तक चालीस विद्यार्थी यहां पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें