फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाणा पीणां नंद लेणा ओ गंभरिये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। पहाड़ी नाटी रिमिक्स किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी तरानों से पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मूंड ओ ऐ मिलिदिए शिमले बाजारे प्यारे रूमतिये, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, बाशो कांडे रे मोरो हाये इलीए मेरी, कालिये रो हांडो रे, नाको रा कोका आज कलरी छोरी देओ धोखा, शिल्पा शिमला आलिये, छेलू मामा छुपिया मामा, खाणा पीणा आनंद लेणा ओ गंभरिये आदि गीतों की प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व संध्या की शुरुआत पारंपरिक मुसाधा गायन से की गई। इसके बाद सुभाष कौशल, सावन जरियाल और भूपेश तूर ने अपनी-अपनी प्रस्तुती से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तृतीय संध्या में फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए युवक-युवतियों ने भाग लिया। फैशन शो के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इसके बाद जिला चंबा के प्रसिद्ध गायक नीतीश राजपूत ने मंच संभाला। नीतीश ने पहाड़ी व हिंदी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने पर विभूतियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें