फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही और सॉस के सैंपल फेल होने पर दस-दस हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दही और सॉस का सैंपल फेल होने पर दो दुकानदारों को एडीसी कोर्ट ने दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि सॉस निर्माता कंपनी को पचास हजार रुपये जुर्माना ठोका है। साथ ही सॉस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पिछले साल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने दुकान व होटल से दहीं व सॉस के सैंपल भरे थे। जांच के लिए कंडाघाट स्थित विभागीय लैब भेजा गया। लैब की रिपोर्ट में दोनों सैंपल फेल हो गए। जब यह मामला डीओ कार्यालय पहुंचा तो सुनवाई के लिए एडीसी कोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन

वीरवार को एडीसी कार्यालय में केस की सुनवाई थी। विभाग की ओर से जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने स्वयं केस की पैरवी की। तथ्यों के आधार पर एडीसी ने दुकानदार व होटल संचालक को दस-दस हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा सॉस निर्माता कंपनी को पचास हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने दो माह पहले किहार व भांदल की दुकानों से बिस्कुट व कुकिंग ऑयल के सैंपल भरे थे। जिसे जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब भेजा गया। लैब की रिपोर्ट आने पर दोनों सैंपल फेल दर्शाए गए हैं। इसके चलते विभाग की ओर से संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों को अपना जवाब देना होगा। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेेश कश्यप ने बताया कि एडीसी कोर्ट में दो दुकानदारों को दस-दस हजार जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दो अन्य सैंपलों की रिपोर्ट आई है। दोनों सैंपल फेल हो गए हैं। इसके लिए संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें