फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन योजना से मिलेगा 5 लाख का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन शर्मा

विज्ञापन

चांज (चंबा)। हिमाचल प्रदेश युनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत अब पंजीकृत परिवार पांच लाख तक निशुल्क स्वास्थ्य लाभ का हकदार होगा। बशर्ते पंजीकृत व्यक्ति को हर वर्ष एक हजार रुपये का प्रीमियम चुकता करना होगा। इस योजना के तहत अब जिला अस्पताल में भी जल्द ही हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर अधिसूचना पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत लोग इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। एचपीयूएचपीसी के तहत पंजीकृत परिवार के पांच सदस्य बीमारी की अवस्था में निशुल्क इलाज की सुविधा के हकदार होंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के पास इस बारे में अधिसूचना पहुंच चुकी है। इसके तहत अब जल्द कार्य आरंभ भी करवा दिया जाएगा। गौरतलब हो कि प्रदेश भर में निर्धन परिवारों के अलावा अब मध्यम परिवार के पांच सदस्य एचपीयूएचपीएस के तहत स्वास्थ्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की जारी नई अधिसूचना के मुताबिक अब एचपीयूएचपीएस के तहत निर्धन परिवारों के अलावा एक हजार रुपये का प्रीमियम अदा करने वाले परिवार के पांच सदस्य पांच लाख तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ हासिल करने के हकदार होंगे।
विज्ञापन


एचपीयूएचपीएस के तहत पहले इसका प्रीमियम 365 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित किया गया था। ऐसे में अब योजना के तहत प्रीमियम की राशि में बढ़ोतरी कर एक हजार रुपये प्रति वर्ष और प्रति परिवार किया गया है। परिवार के पांच सदस्यों का इस योजना के तहत पंजीकरण होगा और वह इसके हकदार होंगे। सीएमओ चंबा डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश युनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में बदलाव किया गया है। इस बारे में बाकायदा उनके पास अधिसूचना पहुंच चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत परिवार इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। जबकि, एचपीयूएचपीएस के तहत परिवार के पांच सदस्यों का पंजीकरण होगा और पांच लाख के स्वास्थ्य कवर के वह हकदार होंगे।
विज्ञापन


ऐसे होगा पंजीकरण
हिमाचल प्रदेश युनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा जिला अस्पतालों में भी पंजीकरण की सुविधा रहेगी। लोगों को एचपीयूएचपीएस के बारे में जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर भी प्रयास किए जाएंगे। पंजीकरण करवाने वाले व्यक्ति को आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार और स्वयं की पासपोर्ट फोटो भी लानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें