फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजनित रोगों की चपेट में आए मंगला के कई ग्रामीण

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन

संजय कुमार

विज्ञापन

मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला के उखड़ मोहल्ले के आधा दर्जन ग्रामीण जल जनित रोगों की चपेट आ गए हैं। इसकी वजह यह है कि आईपीएच विभाग पिछले सात महीने से ग्रामीणों को बिना फिल्टर का पानी सप्लाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि कोट स्थान पर बना टैंक में लगा फिल्टर खराब है। इस वजह से लोगों को स्रोत से पानी की सप्लाई उठाकर सीधे आपूर्ति की जा रही है। यही वजह है कि दूषित पानी पीने की वजह से लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं।

गौरतलब हो कि मंगला पंचायत के अधीन आने वाले हथेड़ी, हट्टी मोहल्ला, ढढियाड़ा, उखड़ मोहल्ला और ढ़ोली मोहल्ले के 1200 के करीब उपभोक्ता हैं। विभाग मोहल्ले में भी पानी की सप्लाई प्रदान करता है। सात माह से पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के स्रोत से सीधे सप्लाई दी जा रही है। हालांकि, विभाग ने लाखों की राशि खर्च कर फिल्टर टैंक का निर्माण किया गया है। मगर टैंक का फिल्टर बीते कई महीने से खराब है। इस वजह से ग्रामीणों को बिना फिल्टर के पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, केहर सिंह, दलीप कुमार, प्रकाश चंद, उत्तम चंद, जगदीश चंद, राकेश कुमार, कपिल कुमार, किशन चंद, कन्हैया राम, होशियारा राम और प्रमोद कुमार का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से ग्रामीण कभी भी जलजनित रोगों की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ये लोग जलजनित रोगों की चपेट में आए
ग्राम पंचायत मंगला के उखड़ मोहल्ले की गौरी देवी, धन्नो देवी, ओमप्रकाश, मुन्नो, सन्नी, निखिल और शुभम पेट दर्द, उल्टियां और दस्त से ग्रस्त हैं। सभी अपना उपचार निजी में करवा रहे हैं। मरीजों की मानें तो मटमैले पानी के सेवन से ही वह बीमार हुए हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी बात है तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें