फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी-साहो मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू

विज्ञापन
road shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। कीड़ी बस अड्डे से लेकर साहो मार्ग 40 लाख रुपये से चकाचक होगा। मार्ग पर तारकोल बिछने से यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों से निजात मिलेगी तो वहीं सफर भी अरामदायक होगा। इसके लिए लोनिवि ने टेंडर भी करवा दिए हैं। इसके तहत तारकोल बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने सड़क की खस्ताहालत को लेकर कुछ समय पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लोनिवि ने हरकत में आते हुए सड़क की हालत को सुधारने का निर्णय लिया।

ग्रामीण चैन लाल, रवि कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, जीवन कुमार, कमलेश, हीरा लाल, रमेश कुमार और जय सिंह ने बताया कि उपरोक्त मार्ग की हालत को सुधारने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। सड़क की दुर्दशा की वजह से वाहन चालक और राहगीर परेशान थे।
विज्ञापन


ऐसे में सड़क पर तारकोल डालने का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है। उन्होंने तारकोल डालने के लिए लोनिवि का आभार जताया है। इसके साथ ही गुहार लगाई कि तारकोल डालने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में कोई परेशानी न आए। लोनिवि के सहायक अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि साहो-कीड़ी मार्ग पर तारकोल डालने का कार्य शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
विज्ञापन


मार्ग की जल्द सुधरेगी दशा ऱ् अधिशासी अभियंता
लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि 40 लाख की राशि खर्च कर साहो-कीड़ी मार्ग पर तारकोल बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को चकाचक करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें