फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के होटलों पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश, 11 को नोटिस

विज्ञापन
notice - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे के होटलों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान 11 ढाबा संचालकों को सफाई व्यवस्था बदहाल होने और शौचालय की सुविधा न होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के मुताबिक ढाबा संचालकों को बीस दिनों के भीतर महिला और पुरुषों के लिए अलग से शौचालय बनाने होंगे। जबकि खाने की गुणवत्ता में भी सुधार लाना होगा। इसके अलावा ढाबे में सफाई व्यवस्था में भी सुधार लाना जरूरी है।

बीस दिनों के बाद स्वास्थ्य की टीम दोबारा से ढाबों का निरीक्षण करेेगी। इस दौरान खामी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद, एसएचओ किशन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नेशनल हाईवे में सफर करने वाले यात्री ज्यादातर सड़क किनारे ढाबों में ही खाना खाते हैं। मगर ढाबों में यात्रियों की सुविधा के लिए ठोस इंतजाम नहीं होते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को बासी खाना खिलाकर मोटी कमाई की जाती है। इसको लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि हाईवे किनारे संचालित ढाबों और होटलों की नियमित जांच की जाए। यहां पर शौचालय और साफ-सफाई उचित नहीं है। ऐसे ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी ढाबा संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ निर्देश दिए हैं कि ढाबों में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करें। इसके अलावा यात्रियों को हाथ धोने के लिए भी अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। इसमें ढील बरतने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


20 दिनों के बाद दोबारा जांची जाएगी व्यवस्था : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चंबा से बनीखेत तक हाईवे किनारे संचालित ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। 20 दिनों के बाद दोबारा इन ढाबों का निरीक्षण किया गया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें